katniLatest

रीवा से चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द, एनआई कार्य के कारण यात्रियों को होगी दिक्कत

रीवा रेलवे स्टेशन से 4 ट्रेनें निरस्त, जानें कारण

जबलपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर तीसरी रेल लाइन के लिए कलमना स्टेशन पर चल रहें नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली चार निम्न रेलगाड़ियाँ निरस्त रहेगी।

1) गाड़ी संख्या 11754 रीवा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 07.08.2024, 10.08.2024, 12.08.2024, 14.08.2024, 17.08.2024 एवं 19.08.2024 को निरस्त रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनाँक 08.08.2024, 11.08.2024, 13.08.2024, 15.08.2024, 18.08.2024 एवं 20.08.2024 को निरस्त रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 11756 रीवा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 13.08.2024, 15.08.2024, 16.08.2024 एवं 18.08.2024 को निरस्त रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनाँक 14.08.2024, 16.08.2024, 17.08.2024 एवं 19.08.2024 को निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Back to top button