Site icon Yashbharat.com

इंदौर में 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

इंदौर। शहर के सरवटे बस स्टैंड 4 मंजिला होटल भरभराकर गिर गई। इस बिल्डिंग में लॉज भी संचालित होता था। हादसे में करीब 20 लोगों के दब होने की सूचना है।

दबे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू का काम जारी है।

पूरे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। काफी सघन इलाका होने के कारण यहां ये काफी बड़ा हादसा माना जा रहा है। चूंकि बस स्टैंड वाला इलाका है लिहाजा यहां बड़ी संख्या में होटलें हैं और लोगों की आवाजाही भी रहती है।

महापौर मालिनी गौड़ भी नगर निगम के पूरे अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गई हैं।

Exit mobile version