Site icon Yashbharat.com

4 फीसदी बढ़ा Dearness Allowance केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया

Rs 2000 note image 1 1

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में Dearness Allowance यानी महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया। विभिन्न समाचार एजेंसियों ने केंद्रीय कैबिनेट के सूत्रों के हवाले से यह सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन दिन में 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक जानकारी देंगी। सूत्रों के मुताबिक, अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी हो गया है।

 

आम बजट के बाद से इस फैसले की उम्मीद की जा रही थी। सातवां वेतन आयोग लागू होने के लगभग एक वर्ष बाद केंद्र सरकार ने महंगाई भत्‍ता लागू किया था। अब स4 फीसदी महंगाई भत्‍ता बढ़ाने के बाद माना जा रहा है कि Level-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को एडिशनल रूप से यात्रा भत्‍ता का भी लाभ बढ़े हुए वेतन में मिलेगा।

पिछली बार 10 अक्टूबर 2019 को हुआ था ऐसा ही फैसला

इससे पहले 10 अक्टूबर 2019 को भी केंद्रीय कर्मचारियों को यह राहत मिली थी। तब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 12 से बढ़कर 17 फीसदी हो गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा हुआ था।

Exit mobile version