Site icon Yashbharat.com

4 जनवरी को पं ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज का कटनी में दिव्य दरबार

IMG 20240102 WA0011

कटनी।श्री श्री 1008श्री संकट मोचन सरकार सिद्ध पीठ आश्रम रानीपुर(म ऊ रानीपुर) टीकमगढ पीठाधीश्वर श्री ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज का 4 जनवरी को कटनी नगर आगमन हो रहा है।

 

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की तर्ज पर पर्चा खोलेगे पं ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज

 

श्री ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज सत्यनारायण मंदिर के पास पैरामऊंट स्टील के सामने वाली गली राजीव गांधी वार्ड में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिव्य दरबार में लोगों की समस्या का समाधान करेगे तथा सुझाव देगे।महाराज श्री का चमत्कार बागेश्वर धाम की तरह है पर्ची निकाल कर जानकारी देना।महाराज श्री बिना कोई जानकारी लिये लोगों को समस्या की जानकारी देते है।नगर के शिष्य मंडल ने आम नागरिकों से अपील की है कि श्री ऋषि कृष्ण शास्त्री जी महाराज के पर्चा द्वारा आपके जीवन में चल रही समस्या और जानकारी के लिये दिव्य दरबार में पहुंचकर आप परेशानियों का निवारण करे तथा आशीर्वाद प्राप्त करें।।

Exit mobile version