Sportsक्रिकेट

3rd Test: भारत के 2 विकेट गिरे, ओपनर जोड़ी लाैटी पवेलियन

नाटिंघमः टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर जोड़ी शिखर धवन आैर केएल राहुल के रूप में 65 के स्कोर पर विकेट खो दिए हैं। तेज गेंदबपाज क्रिस वोक्स ने पहले शिखर धवन(35) को 19वें आैर फिर केएल राहुल(23) को 21वें ओवर में आउट कर इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। अब क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आैर चेतेश्वर पुजारा खड़े हैं।इससे पहले इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए आॅलराउंडर बेन स्टोक्स को सैम करन की जगह शामिल किया गया है। भारत ने कुलदीप यादव, मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की जगह जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है।

दुनिया की नंबर एक भारतीय टेस्ट टीम मेजबान इंग्लैंड के हाथों मौजूदा सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और शनिवार से शुरू होने जा रहे तीसरे करो या मरो के नाटिंघम टेस्ट में उसकी निगाहें हर हाल में वापसी और अपनी उम्मीदें बरकरार रखने पर लगी हुई हैं। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर बड़े उलटफेर के इरादे से गई तो थी लेकिन अब तक के परिणाम निराशाजनक रहे हैं। विदेशी जमीन पर खराब रिकार्ड के लिये हमेशा आलोचना झेलने वाली टीम इंडिया यदि नाटिंंघम में हारती है तो वह पांच मैचों की सीरीज को 0-3 से गंवा देगी, ऐसे में कप्तान विराट भी कह चुके हैं कि उनका ध्यान फिलहाल नाटिंघम टेस्ट जीतकर स्कोर 2-1 करना है।
16 06 415945070indian cricket team1 ll

भारत को पहले एजबस्टन टेस्ट में 31 रन से और दूसरे लॉर्ड्स टेस्ट में पारी और 159 रन के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम को इंग्लैंड ने इस मैच में हर विभाग में पछाड़ा और मैच को मात्र चार दिन में ही समाप्त कर दिया जिसे लेकर विराट काफी निराश दिये और उन्होंने माना कि टीम के चयन में गलती हुई।  इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की पोल खोल कर रख दी और एक बार फिर साफ हो गया कि भारत अपने स्टार बल्लेबाज विराट पर किस कदर निर्भर है और उनके फ्लाॅप होने की स्थिति में बाकी बल्लेबाजी क्रम बिखर जाता है, वहीं ओपनिंग क्रम की नाकामी उसका सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई है।

इन खिलाड़ियों ने किया निराश
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, अजिंक्या रहाणे, मध्य निचले क्रम पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रनों के मामले में अब तक निराश किया है। ओपनर मुरली विजय ने पिछली चार पारियों में 0,0,20,6 का बेहद खराब स्कोर बनाया है तो भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लॉर्ड्स टेस्ट में 1,17 रन की पारियां खेली हैं। टीम के लिए अकेले विराट ही हैं जो पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक लगा पाये हैं। उन्होंने एजबस्टन में 149 और 51 रन बनाए लेकिन दूसरे मैच में 23 और 27 रन ही बना सके। बाकी बल्लेबाजों से उन्हें कोई मदद नहीं मिली और टीम फिर बड़ी साझेदारी की कमी के कारण जीत से वंचित रह गयी।  विराट ने लॉर्ड्स में पारी की हार के बाद कहा, ”हमें पहले भी हार मिली है लेकिन लॉर्ड्स में हमें हर विभाग में हार मिली और बल्लेबाजों ने सबसे अधिक निराश किया। हमारे पास आगे गलतियां दोहराने की गुंजाइश नहीं है और सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।” टीम के उपकप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज रहाणे भी अब तक मैच में स्थिति संभालने में नाकाम रहे हैं जिन्होंने 15,2,18,13 रन की पारियां खेली हैं।
10 11 5318066102 ll

कप्तान के भरोसेमंद राहुल को भी टेस्ट सीरीज से पूर्व कई अलग अलग क्रम पर उतारा गया था लेकिन वह भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। राहुल ने 8,10,4,13 रन की पारियां खेली हैं और उनकी तथा निचले क्रम पर ऑलराउंडर पांड्या की भी काफी आलोचना हो रही है। पांड्या ने लॉर्ड्स में 11,26 रन बनाए और तीन विकेट लिये। भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी विभाग में व्यापक सुधार की जरूरत है जबकि चयन को लेकर सवालों के घेरे में आए कप्तान और कोच नाटिंघम टेस्ट के लिए टीम में कई बदलाव कर सकते हैं। उम्मीद है कि दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को तीसरे मैच में पदार्पण का मौका दिया जा सकता है तो दूसरे मैच से बाहर रहे शिखर धवन भी वापसी कर सकते हैं। उंगली की चोट से उबर चुके मध्यम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी अंतिम एकादश में जगह बनाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Back to top button