Site icon Yashbharat.com

समाज के युवा याद रखे 1984 के दंगों की घटना

WhatsApp Image 2018 11 23 at 12.16.40

सिख समाज ने की पत्रकारवार्ता, न्याय दिलाने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद
जबलपुर। 1984 के दंगों में सिख समाज क ी यातनाओं को समाज के युवा याद रखे और घटना से जुड़ी कड़वी सच्चाई से वे अवगत़ हो सके इन उद़देश्यों को लेकर जबलपुर सिख समाज के लोगों ने आज गुलजार होटल में एक पत्रकारवार्ता आयोजित की। इस पत्रवार्ता में समाज के वरिष्ठों ने एनडीए सरकार को न्याय दिलाने के लिये धन्यवाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने तात्कालिक कांग्रेस सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी पर दंगें में दिए बयान की भी जमकर आलोचना करते हुए सिख समाज के लोगों के इस नरसंहार में कांग्रेस की भूमिका होने के आरोप लगाए, इनका कहना था कि कांग्रेस के संरक्षण में इस सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए इन्होनें कहा कि कांगे्रस ने इन्हें न्याय दिलाने में अंडगा लगाया और इस केस को बंद कर दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद उनके प्रयास से दंगा पीडि़तों को न्याय मिला। इन्होनें वर्तमान मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की भूमिका के साथ ही सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर ,एच के भगत को भी कटघरें में खड़ा करते हुए इन्हें दोषी बताया, साथ ही इस बात पर संतोष जताया कि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी की मांग स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने एसआईटी गठित करने का आश्वासन दिया था उसी के परिणामस्वरूप पीडि़तों को न्याय मिलना शुरू हो गया है। इस पत्रवार्ता में सिख समाज के सरदार राजेन्द्र सिंह छाबड़ा,स प्रहलाद सिंह बिंद्रा,रघुवीर दुग्गल,जसपाल सिंह रील, मनप्रीत आनंद काके, बलबीर साहनी, गुरूदेव सिंह, गुरूचरण सिंह,सुरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, प्रभुजोत सिंह, अवतार सिंह बांगा, हरभजन सिंह आदि मौजूद थे।

Exit mobile version