Site icon Yashbharat.com

34 किलो के विस्फोटक से धमाके के साथ जमींदोज हुई 20 करोड़ की होटल शांति क्लार्क इन

ujjain hotel demolish 01 201973 193046 03 07 2019

उज्जैन। इंदौर रोड पर अवैध रूप से बनी 20 करोड़ रुपए की होटल शांति क्लार्क इन सुईट्स की इमारत बुधवार को बारूद लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। होटल के दो हिस्सों को 34 किलो विस्फोटक लगाकर उड़ाया गया। इसका शेष हिस्सा कल तोड़ा जाएगा।

बता दें कि इस होटल का निर्माण विभिन्न सोसायटियों की आवासीय जमीन पर बगैर भूमि डायवर्शन के नक्शा स्वीकृत कराकर किया गया था। हाईकोर्ट ने इस 6 मंजिला होटल को ढहाने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि इस होटल निर्माण 3 हिस्सों में हुआ था। इस इमारत को ध्वस्त करने के लिए कवायद कुछ दिनों से चल रही थी।जेसीबी, पोकलेन से दीवारें तोड़ी थी जिसके बाद कुल 101 पिलर सामने आए। फिर इन पिलरों में बारूद भरा गया। इंदौर के विस्फोटक एक्सपर्ट शरद सरवटे के निर्देशन में इस होटल को ध्वस्त किया गया। पलक झपकते ही 20 करोड़ की लागत वाली ये होटल जबर्दस्त धमाके के साथ जमींदोज हो गई। विस्फोट के दौरान धुल का गुबार निकला और होटल के दो हिस्से जमींदोज हो गए।

Exit mobile version