Site icon Yashbharat.com

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 329 चालक पकड़े गए 

IMG 20250827 WA0018

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 329 चालक पकड़े गए

कटनी। सड़क सुरक्षा को लेकर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए कटनी पुलिस ने अगस्त माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 329 वाहन चालकों को पकड़ा और 185 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरे जिले में की गई।

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी
पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाना न सिर्फ चालक के जीवन के लिए खतरनाक है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस की अपील
कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने और जनहित की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Exit mobile version