325 लोगों की बेनामी संपत्ति के ख़ुलासे, कटनी भी शामिल !

नेशनल डेस्‍क। आयकर विभाग के ख़ुलासे के बाद मध्यप्रदेश में अब नेता राजनीति कर रहे हैं. आयकर विभाग की रिपोर्ट कह रही है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा 325 लोगों के पास बेनामी संपत्ति है. इसकी बाज़ार कीमत 200 करोड़ रुपए है.

इस ख़ुलासे के बाद बीजेपी, सरकार की तारीफ कर रही है और कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है. पार्टी का कहना है सरकार ने बेनामी संपत्ति के खिलाफ जो प्रयास किए ये ख़ुलासा उसी का नतीजा है. लेकिन कांग्रेस का आरोप है मप्र में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है. जनता का पैसा लूटा जा रहा है. इनकम टैक्स विभाग सबके नाम सामने लाए, ताकि जनता को पता चले कि उनका पैसा कौन लूट रहा है.

 

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले सवा साल की छानबीन में ये बेशकीमती संपत्तियां उजागर हुई हैं.ये सभी कार्रवाई बेनामी ट्रांजेक्शन (प्रोहिबिशन) अमेंडमेंट एक्ट 2016 के तहत की गई हैं. टैक्स चोरी और नंबर दो की संपत्ति निवेश के अलावा आदिवासियों की ज़मीन फर्ज़ी लोगों के नाम पर खरीदने की बात भी सामने आई है. 200 एकड़ ज़मीन, प्रीमियम बंगले और करीब डेढ़ दर्जन बेशकीमती प्लॉट भी अटैच किए गए हैं.ये सम्पत्तियां  भोपाल, कटनी, सतना, ग्वालियर, जबलपुर, पन्ना और सीजी के रायगढ़ सहित दूसरे शहरों में मिली हैं.

Exit mobile version