31 December Metro Guidelines: 31 दिसंबर के लिए मेट्रो की गाइडलाइन जारी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Delhi Metro Guidelines For 31 December: क्या आप भी न्यू ईयर पार्टी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं? क्या आप 31 दिसंबर का पूरा प्लान बना चुके हैं? क्या आपका भी दिल्ली में कहीं जाने का प्लान है तो आप ये खबर जरूर पढ़ लीजिए. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि दिल्ली मेट्रो ने 31 दिसंबर के लिए गाइडलाइन जारी की है. बताया गया है कि 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट नहीं हो पाएगा. एग्जिट गेट बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, एंट्री जारी रहेगी. आइए जानते हैं कि दिल्ली में 31 दिसंबर को मेट्रो को लेकर क्या टाइमिंग आदि में बदलाव किए गए हैं.

दिल्ली मेट्रो की नई गाइडलाइन

मेट्रो की गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर आप 31 दिसंबर को दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रा करने वाले हैं तो जान लीजिए कि रात 9 बजे के बाद यहां एग्जिट गेट बंद हो जाएगा. उससे कोई भी यात्री नहीं निकल पाएगा. हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में एंट्री लास्ट मेट्रो चलने तक जारी रहेगी. हालांकि, पूरी दिल्ली में बाकी सभी मेट्रो स्टेशन हर दिन की तरह ही चालू रहेंगे और मेट्रो की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Exit mobile version