Site icon YASHBHARAT.COM

301.50 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रक,वसूला गया 88 हजार 930 रूपये का दांडिक मंडी शुल्क,कलेक्टर  के निर्देश पर उड़नदस्‍ता दल ने की कार्यवाही

IMG 20261119 WA0108

301.50 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रक,वसूला गया 88 हजार 930 रूपये का दांडिक मंडी शुल्क,कलेक्टर  के निर्देश पर उड़नदस्‍ता दल ने की कार्यवाही

कटनी – जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के हाल ही में दिये गये निर्देश के बाद गठित उड़नदस्ता दल ने बिना वैध दस्तावेजों के 301.50 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते हुये ट्रक को कटनी जबलपुर बायपास से पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा मांगे जाने पर धान के परिवहन से संबंधित कोई दस्‍तावेज उड़नदस्‍ता दल को नहीं दिखा सका। इसके बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 88 हजार 930 रुपये की राशि वसूल की गई।

 

मंडी प्रशासक एवं एसडीएम कटनी  जितेन्‍द्र पटेल ने बताया कि उड़नदस्ता दल ने निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक यूपी-65-एफटी-8757 को जांच के लिए रोका। वाहन में 301.50 क्विंटल धान का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर उड़नदस्‍ता दल ने प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 (4) के तहत कार्रवाई की।

 

कार्रवाई के दौरान दांडिक मंडी शुल्क के रूप में 74 हजार 56 रुपये, निराश्रित शुल्क के रूप में 9 हजार 874 रुपये और प्रशमन शुल्क के रूप में 5 हजार रुपये सहित कुल 88 हजार 930 रुपये वसूल किए गए।

 

इस कार्रवाई में मंडी उड़नदस्ता दल प्रभारी एवं उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक श्री प्रशांत मौर्य और उपनिरीक्षक  विकास नारायण मिश्रा शामिल रहे।

Exit mobile version