FEATURED
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल
धरमजयगढ़/रायगढ़, यश भारत डॉट कॉम। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कोयलर के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9 बजे यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में 40 से भी ज्यादा यात्री सवार थे। कोयलर के पास पहुंचते ही बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल कराया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल