Site icon Yashbharat.com

30 सितंंबर तक बंद नहीं हो रही है ट्रेनें, रेलवे ने कहा Fake News, अफवाहों पर ध्‍यान ना दें

rail

नई दिल्ली। देश भर की नियमित ट्रेनें 30 सितंबर तक नहीं चलेंगी की खबर को रेलवे ने गलत करार दिया है। ट्रेनें निरस्‍त करने संबंधी रेल मंत्रालय का फर्जी आदेश सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

यह आदेश पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल प्रबंधन के पास भी पहुंच गया। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर आदेश को फर्जी बताया है। 12 अगस्त के बाद 90 और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना थी। इनमें हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस, सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत देशभर के कई रूटों की ट्रेनें शामिल थी।

पर रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को चलाने पर मंजूरी की मुहर नहीं लगाई। रेलवे का मानना है यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से मौजूदा ट्रेनें ही पर्याप्त हैं। पर ट्रेनों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम होने की वजह से स्पेशल ट्रेनों में अब कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।

धनबाद से गुजरने वाली हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस में इस पूरे महीने सीट खाली नहीं है।

गुजरात और मुंबई के लिए धनबाद होकर एक भी ट्रेन नहीं है। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खास तौर पर मुंबई में कैंसर का इलाज कराने जाने वाले यात्री रोजाना काउंटर से मायूस होकर लौट रहे हैं। बुकिंग कर्मचारियों के अनुसार रोजाना तकरीबन 25 से 30 कैंसर मरीज और उनके परिजन मुंबई मेल में टिकट बुक कराते थे। मार्च के अंतिम हफ्ते से ट्रेन बंद है जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Exit mobile version