Site icon Yashbharat.com

30 घंटे बाद मतगणना पूरी, अंतिम सीट भी BJP की झोली में स्‍कोर हुआ 303

images 42

नई दिल्ली । India Election Results 2019 Live Updates: इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजों के बाद साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी चली, जिसमें विपक्ष बह गया। भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 542 में से 303 सीटों पर जीत मिली है। उधर, कांग्रेस ने 52 सीटों पर दर्ज की। वहीं, कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates:

24May- 7:00 PM: 17 वीं लोकसभा की मतगणना पूरी हो गई है। इसमें 30 घंटे का समय लगा। चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारीक घोषणा कर दी है। अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम सीट पर भी भाजपा को जीत मिली है। किरण रिजिजू यहां से भाजपा के प्रत्याशी थे।

24May- 2:20 PM: चुनाव आयोग ने 541 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सिर्फ एक सीट पर परिणाम आना बाकी है। भाजपा 302 सीट जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है।

24May- 11:26 AM: चुनाव आयोग ने अब तक 542 सीटों का परिणाम घोषित नहीं किया है। 5 सीटों पर अब तक गिनती चल रही है। भाजपा को 302 सीटों पर विजयी घोषित कर दिया गया है और एक सीट पर वह आगे चल रही है। बीजू जनता दल 10 सीटें जीत चुकी है और 2 पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी 9 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर वह आगे चल रही है। उधर, वाइएसआर कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा 537 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

24May- 10:56 AM: लोकसभा की 542 में से 9 के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। भाजपा अब तक 299 सीटों पर जीत चुकी है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 52 सीटें जीत चुकी है। तृणमूल कांग्रेस 22 सीटों पर जीत कर चुकी है। बीजू जनता दल 10 सीटें जीत चुकी है और 2 पर आगे चल रही है।

24May- 9:16 AM: भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से हार गए हैं। उन्‍हें बीजेडी के पिनाकी मिश्रा 11000 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

Exit mobile version