Site icon Yashbharat.com

3.5 रुपए से भी कम में JIO दे रही 4G 13.5 रुपए से भी कम में JIO दे रही 4G 1GB डेटा, ये है ऑफरGB डेटा, ये है ऑफर

whatsapp

मोबाइल नेटवर्क कंपनियां लगातार नए प्लान्स ला रही हैं। हाल ही में जियो ने भी अपने सभी प्लान्स रिवाइज कर दिए हैं। रिवाइज होने के बाद JIO के प्लान्स की कीमत कम हो गई है। इसके अलावा सभी प्लान्स में डेटा की लिमिट को भी बढ़ा दिया गया है। अब जियो का 28 दिन के लिए सबसे सस्ता प्लान केवल 98 रुपए का है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। अनलिमिटेड डेटा एक शर्त के साथ दिया जा रहा है कि इसमें हाई स्पीड का केवल 2GB डेटा ही मिलेगा। हाई स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाएगी।

जियो के 399 रुपए के प्लान में अब यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिल रहा है। इसमें हाई स्पीड का रोजाना 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64kbps की रह जाएगी। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। इस तरह इस प्लान में कुल 126GB डेटा मिलेगा। मतलब 399 रुपए में हाई स्पीड का 126GB डेटा मिलेगा। इस तरह देखा जाए तो इस प्लान में 3.16 रुपए में ही हाई स्पीड का 1GB डेटा मिल रहा है।

Exit mobile version