Site icon Yashbharat.com

3.15 करोड़ की Cash कार की सीट के नीचे मिले, पकड़ी गई हवाला की नकदी, Rajasthan

cash money indian

cash money indian

3.15 करोड़ की Cash कार की सीट के नीचे मिले, पकड़ी गई हवाला की नकदी, Rajasthan3.15 करोड़ की Cash कार की सीट के नीचे मिले, पकड़ी गई हवाला की नकदी राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 3 करोड़ 15 लाख रुपए नकद बरामद किया है. नोटों की बड़ी खेप कार की सीट के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी. करोड़ों की राशि के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

पकड़ी गई नकदी हवाला की बताई जा रही है. थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने धारा 102 के तहत राशि को जब्त किया है. आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी ज्येष्टा मैत्रेयी के निर्देश पर राजस्थान – गुजरात सीमा स्थित मावल चौकी पर विशेष चौकसी बरती जा रही है और नाकेबंदी की जा रही है.

Exit mobile version