29 मार्च को जबलपुर की सभी शराब की दुकानें बन्द रहेंगी
जबलपुर – कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर राज्य शासन के गृह विभाग के निर्देशों के तहत धुरेड़ी के दिन 29 मार्च को जबलपुर जिले में स्थित सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों से संलग्न शॉप बार और अहाते पूरे दिन के लिये बंद रहेंगे ।
उक्त आदेश जारी करते हुए आबकारी आयुक्त ने इस पर तत्काल अमल के निर्देश दिए हैं।


