माधवनगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन जिलो के शातिर एटीएम मशीन कार बरामद, चोर गिरफ्तार

माधवनगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन जिलो के शातिर एटीएम मशीन कार बरामद,चोर गिरफ्तार

कटनी-थाना माधवनगर क्षेत्र में हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्र एटीएम उखाड़कर चोरी कर ले जाने की घटना मे विवचेन्त्र करते हुए पुलिस को मेरठ (उत्तर प्रदेश) से चोर आरिफ उर्फ बाटू पिता मोमीन खान उम्र 35 साल निवासी काली नदी के किनारे रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर जिला मेरठ (उ.प्र.) को पकड़ने में सफलता मिली है। पकड़ा गए चोर मूलतः उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाला है जिसके व्दारा अपने 05 अन्य साथी जो आपस में रिश्तेदार व दोस्त है, 01. इंतजार उर्फ काला (मलाहा) निवासी शाहपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उ.प्र.), 02. मोहम्मद यामीन निवासी हर्रा खेवई थाना सरूरपुर जिला मेरठ, 03. ईनाम निवासी शाहपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उ.प्र.), 04. एहसान, 05. मुकिम के साथ मिलकर जिला गुना, जिला जबलपुर में एटीएम मशीन उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन मशीन नही ले जा पाये तथा माधवनगर में एटीएम मशीन उखाड़कर चोरी कर ले गये। पकड़े गए चोर के पास से एटीएम मशीन व एक मारूति XL-6 बरामद की गई है। उक्त सभी आरोपीगो के उत्तर प्रदेश तथा हरियाण जिलो मो चोरी, लूट, हत्या तथा हत्या का प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण कर्ज है।

यह सफलता प्रमोद वर्मा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं नेहा पच्चिसिया नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में गठित टीम को प्राप्त हुई है।

घटना का विवरण- प्रार्थी राहुल मिश्रा व्दारा दिनाँक 05/12/25 को थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट लेख करायी कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र बरगवां ब्रांच में शाखा प्रबंधक हूं। दिनाँक 05/12/25 को करीब शाम 19/00 बजे में व मेरा स्टाफ बैंक को बंद करके अपने घर निकल गये थे हमारे बैंक से लगा हुआ इसी ब्रांच का एटीएम भी है जो 24 घंटे खुला रहता है। रात दिनाँक 06/12/25 के रात करीब 02/26 बजे मेरे पास सीसीटीव्ही सर्विलांस कंट्रोल टीम हैदराबाद से फोन आया कि आपके शाखा में लगे ए०टी०एम० मशीन वाले कमरे में कुछ लोगो व्दारा घुसकर चोरी की घटना की गई है। इसके बाद मैं अपने घर वैदिक हाईट्स से तत्काल एटीएम के पास पहुंचा तो देखा कि मेरे ब्रांच की एटीएम मशीन को कमरे से बाहर निकालकर कांच की फ्रेम हटाकर अज्ञात चोरो के व्दारा चोरी करके ले जाया गया है तथा वहां पर लगे ज्यादातर कैमरों में काले रंग का स्प्रे लगा दिया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एटीएम मशीन जिसे अज्ञात चोरो व्दारा चोरी करके ले जाया गया है उसमें करीब 11,35,000 रु डले हुये थे। कि रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अप०क्र 1016/25 धारा 331 (4), 305(1), 324 (5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

-तरीके वारदात आरोपी द्वारा सडक किनारे या हाईवे किनारे जो एटीएम मशीन होती थी। उनको निशाना बनाते थे वहीं घटना स्थल के आसपास क्षेत्र से ही पिकअप वाहन चोरी करते थे तथा उसे पिकअप वाहन से रस्से की मदद से एटीएम मशीन को बंध कर खीच देते थे जिससे टीएम उखड जाता था। जिसे पिकअप वाहन में लोड करते थे बाद पिकअप वाहन को घटना स्थल के आसपास छोड कर भाग जाते थे। थाना माधवनगर के अपराध में आरोपियों व्दारा थाना कुठला क्षेत्र से पिकअप वाहन चोरी किया गया था बाद उसी वाहन से बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम रस्से से बाँधकर खीचकर उखाड दिया तथा पिकअप में लोड कर हाईवे तरफ जंगल में छुपा दिया जिससे बाद में तोड कर मशीन से रुपये निकाल लिये।

महत्वपूर्ण भूमिका में थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक संजय दुबे के कुशल नेतृत्व में उनि० सिध्दार्थ राय, उनि० योगेश मिश्रा, उनि नवीन नामदेव, उनि महेंद्र जायसवाल, उनि दीपू कुशवाह, उनि रुपेंद्र सिह राजपूत, सायबर सैल आर० अमित, चंदन, सत्येंद्र, शुभम, अजय, सीसीटीव्ही कंट्रोल रुम आर० देवराज, पुष्पेंद्रयादव, धाना माधवनगर सउनि अंजनी मिश्रा, प्र आर 434 अविनाश मिश्रा, आरक्षक अनूप सिंह, आर० संजय सिह, आर०सुभाष, आर लोकेन्द्र सिंह, उमाकांत तिवारी एवं थाना कुठला प्रआर० रामेश्वर सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version