katniमध्यप्रदेश

25ब्राम्हण बटुको का विधि विधान से उपनयन संस्कार,ब्राम्हण सतसंग भवन में जिला ब्राम्हण समाज ने कराया सामूहिक उपनयन संस्कार

25ब्राम्हण बटुको का विधि विधान से उपनयन संस्कार,ब्राम्हण सतसंग भवन में जिला ब्राम्हण समाज ने कराया सामूहिक उपनयन संस्का

कटनी।ब्राम्हण सतसंग भवन में जिला ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में आज शुक्रवार को सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से ब्राम्हण समाज के लोगों की बडी संख्या में उपस्थिति रही।
ब्राम्हण सतसंग भवन प्रांगण में सनातन हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पुरोहितों ने करीब 25ब्राम्हण बटुको का पूरी विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ उपनयन संस्कार कराया।सतसंग भवन में ब्राम्हण बटुको के उपनयन संस्कार में बडी संख्या में महिलाओं और परिजनों की उपस्थिति रही।जिला ब्राम्हण समाज द्बारा आगंतुक ब्राम्हणो के लिये भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की गयी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष __ राजू शर्मा जी ,महामंत्री सूर्यकांत गौतम जी,बिल्लू शर्मा ,विक्रांत शर्मा, संजय शर्मा ,राजेंद्र गौतम,प्रभात त्रिपाठी,रामचंद्र तिवारी,राजेंद्र तिवारी ,जैनेंद्र त्रिपाठी जी, रमेश शुक्ला,सुनील उपाध्याय, युवा अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा जी ,महामंत्री नीरज चर्तुवेदी,हिमांशु प्यासी संगठन मंत्री आयुष अवस्थी, प्रताप पांडे,अंकुश तिवारी,अंकित अग्निहोत्री,तरुण उपाध्याय एवं समस्त वरिष्ठजन उपस्थिति हुए

Back to top button