Site icon Yashbharat.com

25 लाख की स्मैक हुई जब्त

IMG 20181101 WA0019

जबलपुर। बेलबाग पुलिस द्वारा 180 ग्राम स्मैक बेचने जा रहे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान से स्मैक लाता था और शहर में लाकर बीच देता था पुलिस द्वारा स्मैककी कीमत ₹2500000 आंकी जा रही है आरोपी का नाम हैदर अंसारी है जो कि मक्का नगर हनुमान ताल का निवासी है
स्मैक बेचने वालों ने अपने अड्डे बना रखे हैं
शहर में स्मैक के नशे की युवाओं में बढ़ती लत और कारोबारियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर स्मैक नशा मुक्त अभियान संस्था के युवाओं ने कई बारकलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई बार प्रशासन को बताया गया
है कि शहर व आसपास के क्षेत्रों में स्मैक और नशीले पदार्थों की गिरफ्त में सैकड़ों युवा हैं। इसमें कई परिवार बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। संस्था सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि शहर के कई स्थानों में स्मैक बेचने वालों ने अपने अड्डे बना रखे हैं और उन पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है ताकि शहर के युवा नशे की गिरफ्त मेंं आने से बच सकें।
युवकों को गिरफ्त में ले रहे
स्मैक विक्रेता और कॉलेज में पढऩे वाले युवकों को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। इसके लिए ये युवकों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कई युवक स्मैक की गिरफ्त में आकर अपनी जीवन को बर्बाद कर चुके हैं। इन युवकों के साथ उनका परिवार भी परेशान हैं। शहर में स्मैक के बढ़ते कारोबार से हर वर्ग के लोग चिंतित हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस को स्मैक कारोबारियों पर सख्ती बरतनी चाहिए। इन लोगों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव उपाए किए जाने चाहिए। इसके लिए समाजसेवियों की भी मदद ली जानी चाहिए। युवकों के बीच जागरूकता फैलानी चाहिए। कॉलेजों के आस-पास पुलिस को निगरानी बढ़ानी चाहिए। पुलिस अपने विशेष प्रयासों के बाद भी स्मैक कारोबारियों पर अंकुश लगा सकती है।
वर्जन”हमारे द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया है और लगातार पूछताछ की जा रही है इसमें के 1 बड़े खुलासे की होने की संभावना है”
थाना प्रभारी, थाना बेलबाग

Exit mobile version