विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न लगे जय जय श्री राम के नारे श्री राम चरणों के वंदन के साथ शुरू हुआ आयोजन

विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न लगे जय जय श्री राम के नारे श्री राम चरणों के वंदन के साथ शुरू हुआ आयोज

कटनी – विगत दिवस कटनी नगर में विहिप बजरंग दल के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के 61 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू महा सभा का आयोजन ऑडिटोरियम हाल में सम्पन्न हुआ
आयोजन अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई मंचासीन पद अधिकारियों ने बारी बारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया…
कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला मंत्री राहुल दुबे जी रखी एवं कार्यक्रम का कुसल संचालन जिला उपाध्यक्ष उषा पांडेय ने किया ये पूरा आयोजन संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज के सानिध्य में आयोजित हुआ मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज ने कहा कि आज सनातन का स्वार्णिम युग चल रहा है हमे इसी तरह समाज के बीच जाकर काम करते रहना चाहिए ताकि ये
स्वार्णिम काल सदैव चलता रहे और सनातन दिन दूने रात चौगुने बढ़े महराज श्री ने सभा को ललकारते हुए कहा कि सर्व प्रथम धर्म है इसकी रक्षा करना एक एक सनातनी का दायित्व है आपके ग्रन्थ आपके शास्त्र कहते है कि जब जब धर्म संकट में होता है तब तब धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान स्वयं अवतार लेते है इसका अर्थ ये है कि धर्म है तो हम है धर्म है तो हमारा अस्तित्व है इसलिए हमारे लिए हमारा धर्म सर्वोपरि हैँ इसी कड़ी में सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी को 1964 में हुई थी इन साठ वर्षों में विहिप ने अनेकों कार्य समाज के लिए देश के लिए किए है और आगे भी निरंतर करता जाएगा हमारा एक एक कार्यकर्ता 500 लोगो की अकेले छमता रखता है जो निरंतर समाज की सेवा में लगा रहता है आज विश्व हिंदू परिषद ने अपने कार्यों के कारण एक अलग छवि स्थापित की है जो जमीन पर दिखाई देता है इसके साथ श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ कर देश को समाज को संगठित करने धर्मांतरण लव जिहाद लैंड जिहाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अमित कनकने भी मंचासीन रहे  इस दौरान बड़ी संख्या में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी सहित पुलिस बल मौजूद रहा

Exit mobile version