Site icon Yashbharat.com

24 जुलाई को धरती के करीब से गुजरेगा विशाल छुद्रग्रह, नासा रख रहा पल पल की नजर

asteroid near earth

Asteroid to Pass Close to Earth: एक विशाल क्षुद्रग्रह, जो आकार में एक स्टेडियम जितना बड़ा है, बहुत तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

‘2008Go20’ नाम का यह विशाल क्षुद्रग्रह 24 जुलाई की देर रात पृथ्वी के पास से गुजरेगा. अंतरिक्ष पिंड 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है. यह गति इतनी अधिक होती है कि यदि कोई ग्रह या वस्तु किसी क्षुद्रग्रह से टकराती है तो वह तबाह हो जाती है

. आकार की दृष्टि से यह क्षुद्रग्रह 220 मीटर चौड़ा है, जो चीन के बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम के बराबर है. यह करीब 28,70,847.607 किमी की दूरी से पृथ्वी को जूम करके पार करेगा. यह दूरी चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी से करीब 8 गुना ज्यादा है.

Exit mobile version