Site icon Yashbharat.com

#21daysLockdown PM मोदी के संबोधन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #21daysLockdown, लोग शेयर कर रहे ऐसे मीम्स

ET4s6nIU0AArEm

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए मंगलवार आधी रात से अगले 21 दिन तक देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. इस फैसले को एक तरह से कर्फ्यू घोषित करते हुए उन्होंने आगाह किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिये अगर इन 21 दिनों में नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जायेगा
ET5BUIPUcAArfcj

प्रधानमंत्री के इस संबोधन के बाद से ही ट्विटर पर #21daysLockdown ट्रेंड करने लगा. लोग इस हैशटैग का इस्तेमाल कर घर में रहने की अपील कर रहे हैं साथ ही अपने मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं

कुछ लोग ऐसे समय में राशन की दुकानों पर भीड़ लगाए हुए हैं जिसको देखते हुए एक यूज़र ने ये मीम शेयर किया है
ता दें लॉकाडाउन की खबर मिलने के बाद बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ राशन की दुकानों पर जुटने लगी जिसके बाद पीएम ने ट्वीट तक लोगों से घर पर ही रहने को कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की आशंकाएं दूर करने का प्रयास करते हुए मंगलवार को कहा कि लोगों को 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और केंद्र तथा अनेक राज्य सरकारें इसके लिए मिलकर काम करेंगी.

पीएम ने ट्वीट कर की अपील
देशभर में तीन सप्ताह के पूरे लॉकडाउन की घोषणा के बाद अनेक जगहों पर लोगों में सामान खरीदने को लेकर अफरा-तफरी की खबरों के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से इससे बचने की अपील की. देश के नाम अपने संबोधन में पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा के कुछ ही समय बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे प्रिय देशवासियों! घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि दुकानों पर भीड़ लगाकर लोग कोविड-19 का जोखिम बढ़ा रहे हैं. मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सभी जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगी.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आवश्यक वस्तुएं, दवाएं आदि उपलब्ध रहेंगी. केंद्र और अनेक राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करने के लिए तालमेल के साथ काम करेंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर कोविड-19 से लड़ेंगे और स्वस्थ भारत बनाएंगे.’’

Exit mobile version