Site icon Yashbharat.com

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल का किया निरीक्षण

IMG 20241210 WA0022

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल का किया निरीक्ष

कटनी – निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें इंदिरा गांधी वार्ड में कथा व्यास श्री श्री 1008 श्री राजगुरु पीठाधीस्वर स्वामी श्री बद्रीप्रपन्नाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम के श्रीमुख से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया । श्री पाठक नें कथा स्थल का जायजा लेते हुए आयोजनकर्ता श्री बजरंग बाल रामायण समाज के पदाधिकारियों से आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं कें संबंध में विस्तृत चर्चा की ।

श्री पाठक नें निरीक्षण के दौरान कहा कि,सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं, जिनमें एक श्रीमद् भागवत् महापुराणा भी है। यह जगत के पालक श्रीहरी विष्णु जी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उनकी कथा का भावपूर्ण वर्णन है। श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण का जीवन सार कुछ इस प्रकार वर्णित है की यह समस्त प्राणियों के लिए सांसारिक जीवन जीते हुए ज्ञान तथा मुक्ति का मार्ग दिखाता है।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा आयोजन में नगर निगम से संबंधित व्यवस्थाओं को आवश्यक रुप से समय सीमा में पूर्ण करानें की बात कही । आयोजन में मुख्य रुप से साफ सफाई,प्रकाश ,पेयजल व्यवस्था ,कथा स्थल पंहुच मार्ग में चूनें की लाईन आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधितों से दूरभाष पर चर्चा करनिर्देशित किया । इसके अतिरिक्त कथा क्षेत्र आस पास की नालियों को कवर कराए जाने के निर्देश प्रदान किये ।

निरीक्षण के दौरान श्री शशिकांत तिवारी सदस्य जिला योजना समिति,पार्षद श्री ओम प्रकाश बल्ली सोनी ,श्री उमेन्द्र ओमी अहिरवार,श्री नरेन्द्र गुप्ता (नंदू भैया), श्री किशन शर्मा अधिवक्ता, श्री भगवानदास माहेश्वरी,श्री चुन्नू सुहानें,श्री संतोष पाण्डेय,,श्री मोहित बहरे,,श्री विनय महोबिया,सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version