Site icon Yashbharat.com

21 Days Lockdown : इनका हौसला प्रशासन की लपरवाही, सूरत से पैदल ही निकल आए 30 युवक

lockdown

21 Days Lockdown :  इंदौर। इस मुश्किल घड़ी में सब अपने शहर-गांवों में जाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। चाहे साधन मिले या न मिले। ऐसे ही 30 युवक सूरत से मुरैना जाने के लिए निकले। ये सूरत में एम्ब्रायडरी का काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद इनके सेठ ने सभी को एक-एक हजार रुपए दिए और कहा कि अपना ख्याल रखना। मार्केट बंद होने के बाद जब शहर में कालाबाजारी बढ़ी तो सभी को चिंता हुई और उन्होंने पैदल ही सूरत से अपने घर के लिए निकलने का फैसला लिया। हालांकि सूरत के प्रशासन ने एक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें गुजरात की सीमा तक छोड़ दिया। उसके बाद से ही हर दिन पैदल ही सफर कर अपने घर की तरफ जाने का सिलसिला जारी है।

शुक्रवार को ये युवक इंदौर पहुंचे और लोगों को आपबीती बताई। कुछ लोगों ने सुखलिया ग्राम स्थित भारत माता मंदिर परिसर में आराम करने की व्यवस्था की। भरपेट भोजन कराया और मेडिकल शॉप से दवाइयों की व्यवस्था भी की। युवक दुर्गेश मौर्य ने बताया कि हमारी उम्र ज्यादा नहीं है, इसलिए हमने निकलने से पहले ज्यादा चिंता नहीं की। बस चल पड़े अपने गांव की तरफ। रास्ते में जो मदद मिलेगी, वो हमें मंजूर है। सूरत में हमने पहले रुकने की कोशिश की थी, लेकिन हमारे पास पैसा खत्म हो जाता तो फिर परेशानी आती।

कंट्रोल रूम फोन लगाया तो नहीं मिली मदद

युवकों ने बताया कि इंदौर पहुंचने के बाद हमने 100 नंबर पर डायल किया और मदद मांगी, लेकिन हमें कहा गया कि एक साथ क्यों निकले हो। हम दूरी का पूरा पालन कर रहे हैं। चलते भी आगे पीछे हैं। युवकों की टोली दोपहर तक शहर में रुकी। इसके बाद उज्जैन की तरफ रवाना हो गई।

Exit mobile version