Site icon Yashbharat.com

21 मई को शपथ लेंगे कुमारस्वामी, गैर भाजपाई मुख्यमंत्री आमंत्रित

images 31

बेंगलुरु। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 21 मई, सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी ने शनिवार शाम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग से पहले ही बीएस यदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। तभी जेडीएस और कांग्रेस की साझा सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे येदियुरप्पा सरकार के विश्वासमत पर वोटिंग होना था, लेकिन अपने भाषण के अंत में येदियुरप्पा ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में सभी गैरभाजपाई मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने बताया, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के सीएम केसी राव ने मुझे बधाई दी है। मायावती जी ने भी आशीर्वाद दिया है। मैंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को शपथ-ग्रहण में आमंत्रित किया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है।

दिनभर की हलचल

Exit mobile version