Site icon Yashbharat.com

2021 से देश में मिलने लगेगा 5जी डाटा, टैरिफ भी होगा दस गुना सस्ता

नई दिल्ली। देश को सस्ती 5जी नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। शुक्रवार को देश के पहले 5जी बेस स्टेशन में 5जी नेटवर्क का ट्रायल सफल रहा है।

इसके बाद वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई हैं कि देश को वर्ष 2021 से सस्ती 5जी नेटवर्क सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी, जो वर्तमान दर से दस गुना सस्ती होगी।

आईआईटी दिल्ली में देश का पहला 5जी बेस स्टेशन स्थापित किया गया है। प्रोफेसर सैफ खान मोहम्मद ने कहा कि यह लैब ऐल्गोरिदम सॉफ्टवेयर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस तरह के बेस स्टेशन अगले साल तक विभिन्न आईआईटी में स्थापित किए जाएंगे।

ऐसे सस्ता होगा इंटरनेट डाटा –

अभी किसी भी सेलुलर कंपनी ने बेस स्टेशन देश में नहीं बनाया है। सभी विदेश में बने 4जी बेस स्टेशन से सुविधा लेती हैं, जो उन्हें महंगी मिलती हैं। इस कारण इंटरनेट टैरिफ मंहगा पड़ता है, लेकिन देश में स्थापित 5जी बेस स्टेशन के सुचारू हो जाने के बाद सेलुलर कंपनी को सुविधा यहीं से मिल जाएगी, जो दस गुना सस्ती होगी। इससे आम आदमी का इंटरनेट टैरिफ भी दस गुना तक सस्ता होगा।

Exit mobile version