Site icon Yashbharat.com

2020 Live: बहुमत के लिए चाहिए 270, राष्ट्रपति बनने से 6 इलेक्टोरल वोट्स दूर बिडेन, ट्रंप 214 पर कायम

images 63 1

US Presidential Elections 2020 Live Updates:  दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शुमार अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसका फैसला करने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान किया।

 

इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव की मतगणना में जो बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं।  538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, जो बिडेन को 264 तो ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर वोटों की गिनती पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया।

चुनाव के बीच बढ़ा वायरस का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच अमेरिका में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। अमेरिका में हर रोज औसतन 86 हजार मामले सामने आ रहे हैं। सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही देश में वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है।

 

एरिजोना में 86 फीसदी वोटों की गिनती हुई
एडिशन रिसर्च के अनुसार, बैटलग्राउंट स्टेट एरिजोना में 86 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। यहां पर ट्रंप को 47.9 फीसदी और बिडेन को 50.7 फीसदी वोट मिले हैं।

 

नेवाडा में भी रोचक हुआ मुकाबला
एडिशन रिसर्च के मुताबिक, बैटलग्राउंड स्टेट नेवाडा में ट्रंप को 48.7 फीसदी और बिडेन को 49.3 फीसदी वोट मिले हैं। नेवाडा में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
07:51 AM, 05-NOV-2020
जॉर्जिया में मामूली अंतर से ट्रंप आगे
एडिशन रिसर्च के मुताबिक, बैटलग्राउंड स्टेट जॉर्जिया में ट्रंप को 49.8 फीसदी और बिडेन को 49.0 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें कि जॉर्जिया में 95 फीसदी वोटिंग हुई थी।
07:34 AM, 05-NOV-2020

बिडेन ने बराक ओबामा को छोड़ा पीछे
अमेरिकी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, लेकिन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। बिडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन चुके हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

07:34 AM, 05-NOV-2020
बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर बिडेन
बिडेन बहुमत से मात्र अब छह इलेक्टोरल वोट दूर हैं। बिडेन को 264 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत हासिल हुई है जबकि राष्ट्रपति ट्रंप 214 पर ही बने हुए हैं। बिडेन को 50.4 फीसदी वोट मिले हैं वहीं ट्रंप को 48 फीसदी वोट मिले हैं।

 

Exit mobile version