Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर से मिलने पैदल निकले एकलव्य आवासीय विद्यालय के 200 छात्र, क्षेत्र में हड़कंप

बैतूल में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: 18 KM पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे 'पीएम श्री स्कूल' के 33 छात्र; बोले- 'बात करेंगे तो सिर्फ कलेक्टर से

बैतूल में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: 18 KM पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे 'पीएम श्री स्कूल' के 33 छात्र; बोले- 'बात करेंगे तो सिर्फ कलेक्टर से

कलेक्टर से मिलने पैदल निकले एकलव्य आवासीय विद्यालय के 200 छात्र, क्षेत्र में हड़कंप

शहडोल: जिले के जैतपुर विकासखंड स्थित बिरौडी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को स्कूल के करीब 200 छात्र-छात्राएं अचानक परिसर से बाहर निकल आए और अपनी समस्याओं की गुहार लगाने के लिए पैदल ही शहडोल जिला मुख्यालय की ओर कूच कर गए। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को एक साथ सड़क पर पैदल जाते देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

“हम सिर्फ कलेक्टर साहब से ही बात करेंगे”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से ही बच्चे सड़क पर अनुशासित होकर पैदल चलते नजर आए। जब राहगीरों, स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों ने उनसे स्कूल छोड़ने और पैदल जाने की वजह पूछने की कोशिश की, तो बच्चों ने विस्तृत जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने एक ही रट लगा रखी थी कि “हम अपनी बात सिर्फ कलेक्टर साहब से ही बताएंगे”।

सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था से नाराजगी

हालांकि विद्यार्थियों ने खुलकर किसी मांग का जिक्र नहीं किया, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार विद्यालय में पिछले कुछ समय से व्यवस्थाएं चरमराई हुई थीं।

फिलहाल प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है और बच्चों को रास्ते में समझा-बुझाकर सुरक्षित रोकने व उनकी समस्याएं सुनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके की ओर रवाना हुई है।कलेक्टर से मिलने पैदल निकले एकलव्य आवासीय विद्यालय के 200 छात्र, क्षेत्र में हड़कंप

Exit mobile version