Site icon Yashbharat.com

19 जुलाई राशिफल : प्रेम प्रसंगों में सफलता, हर तरफ से मिलेगी गुड न्यूज

rashi

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): संपत्ति संबंधी मसले हल होंगे। दैनिक कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्‍न होंगे। आध्‍यात्‍म व दर्शन के प्रति विशेष रुचि रहेगी। व्‍यापार, नौकरी में मनोनुकूल स्थितियां रहेंगी। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): भाइयों से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। आर्थिक स्‍िथति में सुधार आएगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। सेहत सामान्‍य।

GEMINI (21 मई – 20 जून): व्‍यवसाय में धीमी गति से लाभ मिलेगा। पति पत्‍नी के बीच नोक झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को अथक परिश्रम की आवश्‍यकता है। माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): प्रेरक कार्य होंगे। हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। दूसरों की मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। किसी महत्‍वपूर्ण पद या प्रतिष्‍ठा की प्राप्ति होगी। व्‍यापार की नई योजनाएं कार्यान्वित होंगी। संतान की शिक्षा पर खर्च होगा। अधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नए लोगाें से जान पहचान बनेगी। दांपत्‍य जीवन में समरसता आएगी। लेनदेन में सावधानी रखें। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): योग व आध्‍यात्‍म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर व दफ्तर की जिम्‍मेदारी को बखूबी अंजाम देंगे। आत्‍मसंतु‍ष्टि का भाव मन में रहेगा। पति पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। मित्रों की सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): कारोबार में घाटा हो सकता है। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। निवेश सोच समझकर करें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। अापका आकर्षण बढ़ेगा। वित्‍तीय पक्ष मजबूत रहेगा। यात्रा शुभ।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): समाज की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर‍ हिस्‍सा लेंगे। आपके अपने लोग धोखा दे सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्‍त होगी। धैर्य से काम लें। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): कामकाज में अधिक व्‍यस्‍तता रहेगी। शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। नए लोगों से जान पहचान बनेगी। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। परिवार में हर्षपूर्ण वातावरण रहेगा।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कार्य में विलंब व परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्‍यापार में प्र‍ति स्‍पर्धा बढ़ेगी। फालतू के कार्यों में धन का अपव्‍यय होगा। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। नया वाहन, भूमि क्रय करने की योजना बनेगी।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। माता पिता की सेवा का भाव मन में रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। सेहत गड़बड़ हो सकती है।

Exit mobile version