Site icon Yashbharat.com

मां चंडीका देवी का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

IMG 20240627 WA0004

कटनी।  मां चंडीका देवी का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। चंडीका मंदिर मे मां चंडीका जी की 17 वीं स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आज हवन पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ समापन,हुआ ।

गौरतलब है की 25 जून को हर वर्ष की भांति मां चंडीका का स्थापना दिवस बड़े धूम धाम एवं श्रद्धांभाव से मनाया जाता है, इसी कड़ी मे विगत 24 जून को जय मां चंडीका ट्रस्ट कमेटी एवं नगर के सैकड़ो श्रद्धांलुओं द्वारा विशाल कलश शोभा यात्रा निकली गई जिसका समापन सायं काल चंडीका मंदिर मे किया।

गया 25 जून को सुबह से ही चंडीका मंदिर परिसर मे अखंड रामचरित मानस का पाठ जय मां चंडीका मानस मण्डल द्वारा किया गया जिसका समापन आज 26 जून को सुबह बेदिका पूजन हवन क़र कन्या भोजन विशाल भंडारे के साथ किया गया जिसमे नगर के सैड़को श्रद्धांलुओं ने धार्मिक आयोजन मे अपनी सहभागिता निभाकर पुण्य लाभ अर्जित क़र भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

Exit mobile version