बालिका गृह से 17 साल की नाबालिग छात्रा नकाबपोश लड़कों के साथ हुई फिल्मी स्टाइल से फुर्र

बालिका गृह से 17 साल की नाबालिग छात्रा नकाबपोश लड़कों के साथ हुई फिल्मी स्टाइल से फुर्र

ग्वालियर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां कंपू में स्थित एक वन स्टॉप सेंटर के बालिका गृह से एक 17 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण किया गया है. छात्रा को आधी रात के समय छह नकाबपोश साथी अपने साथ लेकर फरार हो गए.

हालांकि तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि छात्रा एक नकाबपोश का हाथ पकड़े है. नकाबपोश युवक वन स्टॉप सेंटर के पीछे की दीवार को फांदकर अंदर दाखिल हुए थे. इस पूरी घटना को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया था.

युवकों ने गार्ड रूम में सो रही महिला गार्ड की टेबल पर रखी चाबी को निकाल लिया. उन्होंने खिड़की से डंडे की मदद से चाबी को निकाला और फिर बालिका गृह का गेट खोलकर नाबालिक छात्रा को महज 20 मिनट में भगाकर ले गए. भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग छात्रा नकाबपोश का हाथ पड़कर जाती दिख रही है. इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर छह नकाबपोश युवकों की तलाश में जुटी है.

7 जून को सेंटर में आई थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक ये घटना शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे के आसपास की है. जिस छात्रा को नकाबपोश युवक अपने साथ ले गए हैं वह वन स्टॉप सेंटर में 7 जून को लाई गई थी. दरअसल, वन स्टॉप सेंटर में रह रही नाबालिग छात्रा को उसका प्रेमी अपने साथ ले गया था. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर थाटीपुर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी जिसके बाद 7 जून को छात्रा को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था

Exit mobile version