Site icon Yashbharat.com

राक्षसों के लिए मानवाधिकार नहीं फांसी का फंदा ही होना चाहिए : शिवराज

shivraj

बड़वानी। सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर हेलिकॉप्टर से पलसूद पहुंचे। वे यहां महिला सम्मेलन और अंत्योदय मेले में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने ठीकरी-अंजड़ मार्ग चौड़ीकरण का भूमिपूजन किया। मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 9 कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सीएम ने कहा कि बेटियां मेरे लिए देवियां हैं। कुछ राक्षस पैदा हो गए हैं जो बेटियों को गंदी हकरत करते हैं। उन्हें फांसी की सजा देकर फंदे पर लटकाने का कानून हमने बनाया है। राक्षसों के लिए मानवाधिकार नहीं उनके लिए फांसी का फंदा ही होना चाहिए। विधेयक तैयार कर महामहिम राष्ट्रपति के पास भेजा गया है। उन्होंने सभी से हाथ उठाकर समर्थन लिया और कहा कि गुंडे बदमाशों को चैन की सांस नहीं लेने दूंगा।

सीएम ने कहा कि बड़वानी में बेटा-बेटी में भेद नहीं होता। बेटी को बोझ नहीं बनने दूंगा। माता-बहनों की इज्जत होना चाहिए। बेटियों का सम्मान होना चाहिए। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों को लखपति बनाने का काम किया है।

इसके पहले सीएम खरगोन जिले के भीकनगांव में असंगठित श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने मजदूरों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा पद छोड़ने इच्‍छा जाहिर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नंदू भैया को इस बारे में समझाया जा रहा है।

इसके पहले कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। कुछ बड़े लोग जाति के नाम पर झगड़ा करवाना चाहते हैं, सभी एकजुट रहें। कांग्रेस सरकार सिर्फ गरीब-गरीब करती थी, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

Exit mobile version