नई कटनी में सुरक्षा सेमिनार: 150 कर्मचारियों ने लिया भाग, सीखे सुरक्षा के गुर

IMG 20240806 WA0041

कटनी। इंजीनियरिंग, टीआरओ, परिचालन, सिगनल एंड टेलीकॉम यांत्रिक आदि विभाग के लगभग 150 कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी विभागों से भूतकाल में हुई दुर्घटनाओं से संबंधित विषयों और उनसे ली जाने वाली सीख तथा हाल ही में की गई संरक्षा ड्राइव पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजन के दौरान संरक्षा से संबंधित प्रश्नौत्तरी का भी आयोजन किया गया था जिसमें सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को तुरंत पुरूस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया गया एंव प्राथमिक उपचार पर DMO/KTE द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
अंत में सिविल डिफेंस के कर्मचारियों द्वारा Fire Extinguisher का उपयोग कर आग बुझाने का भी प्रदर्शन किया गया।