Site icon Yashbharat.com

14 सितंबर तक वक्री गुरु इन राशि वालों के जीवन में लाएंगे खुशियां, देखें क्या शामिल है आपकी राशि?

Aaj ka rashifal in hindi 2024

Rashi

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 20 जून 2021 से गुरु वक्री हो गए हैं और वक्री अवस्था में ग्रह की उल्टी चाल शुरू हो जाती है। गुरु कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। 14 सितंबर तक गुरु वक्री रहेंगे और इस अवस्था में कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव डालेंगे। जानिए आपकी राशि शामिल है या नहीं-

  1. वृषभ राशि- वक्री गुरु इस राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएंगे। इस अवधि में आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। घर-परिवार में सुखहाल माहौल रहेगा।

रहती है विशेष कृपा
2. कन्या राशि- वक्री गुरु के दौरान कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आप अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

  1. वृश्चिक- इस राशि वालों के वक्री गुरु की अवधि आर्थिक मोर्चे पर शुभ साबित होगी। इस दौरान आपको करियर में अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की मिलने के भी योग बनेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन व प्रॉपर्टी का सुख मिल सकता है।

  2. धनु- वक्री गुरु के दौरान धनु राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका यह समय आर्थिक मोर्चे पर शुभ साबित होगा। 17 सितंबर आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे।

  3. मीन- मीन राशि वालों के लिए वक्री गुरु की अवधि शुभ परिणाम लेकर आएगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे।

Exit mobile version