Site icon Yashbharat.com

13वां साउथ एशियन गेम्स: भारत-पाक के बीच आज वॉलीबॉल फाइनल

pak

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला हर मुकाबला रोमांचक होता है। मंगलवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से मैदान पर आमने सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला वॉलीबॉल का होगा। 13वें एशियन गेम्स मेंस फाइनल में दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए एक दूसरे से लोहा लेंगी।

भारतीय टीम ने 12वें एशियन गेम्स के इस इवेंट में का खिताब जीता था। भारत मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगा। भारत ने पुरुष और महिला दोनों ही इवेंट में खिताब जीता था। इस बार भी भारत पुरुष और महिला टीमें वॉलीबॉल फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई हैं।

भारत और पाकिस्तान की टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है। भारत ने श्रीलंका को जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था। गेम्स के पहले सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 27-25, 25-19, 21-25, 25-21 हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 25-15, 25-21, 26-24 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

Exit mobile version