Site icon Yashbharat.com

CM योगी ने किए 12 आईपीएस अफसरों के तबादले, हटाए गए रामपुर के SP

19 45 403511125yogisad 2210188 835x547 m ll

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में रामपुर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा का नाम भी शामिल है। फिलाहल उन्हें प्रयागराज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रामपुर में  शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं  विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्योति नारायण को पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, एन रविंद्र को पुलिस महानिदेशक प्रोविजनिंग एवं बजट, विजय प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस उत्तर प्रदेश, धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड लखनऊ, मनोज कुमार सोनकर को सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी मेरठ और सूर्यकांत त्रिपाठी को सेनानायक 44 वीं बटालियन पीएससी मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को यूपी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। जहां मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर को ष्ठढ्ढत्र विशेष जांच प्रकोष्ठ, आईपीएस गौरव ग्रोवर को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है। योगी सरकार ने मुनिराज को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया है।

Exit mobile version