Site icon YASHBHARAT.COM

सेप्टिक टैंक में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

IMG 20240603 WA0003

कटनी। रीठी थाना अंतर्गत बूढ़ा गाँव में घर में बने खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बूढ़ा निवासी संतोष श्रीवास की 11 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक के पास खेल रही थी और खेलते समय टैंक में गिर गई।

जब देर तक सोनाक्षी घर में नहीं दिखी तब उसके पिता उसे घर की बाड़ी में खोजते हुए पहुँचे तो उन्होंने देखा सोनाक्षी की चप्पल टैंक के पास उतरी थी।

जिसे देख उंन्होने टैंक में छलांग लगा दी सोनाक्षी को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Exit mobile version