Site icon Yashbharat.com

109 साल की रामदुलैया भी वोट डालने पहुंचीं, पीएम मोदी ने मां कहकर किया था संबोधित

ramdulaiya

जालौन तहसील क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 109 वर्षीय रामदुलैया जब अपने परिजनों के सहारे पोलिंग बूथ पहुंची तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। ठीक से चलने, देखने और सुनने में असमर्थ रामदुलैया का चुनाव के प्रति उत्साह देख सभी ने उनकी एक बार फिर से प्रशंसा की।

बता दें कि रामदुलैया अब तक देश की सबसे अधिक उम्र की महिला है, जिन्होंने कोविड वैक्सीन ली है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में रामदुलैया को मां कहकर उनके हौसले की प्रशंसा की थी।

राम दुलैया का कहना है कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है, सरकार हमारे लिए ही बनती है और हम ही उसे बनाने में अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे तो गलत बात होगी।

 

Exit mobile version