Site icon Yashbharat.com

10.21 लाख किसानों के खाते में आएंगे 1,669 करोड़ रुपए

kisan sammelan.jpeg 12 02 2018

भोपाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की रविवार से प्रदेश में शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट के वारासिवनी में धान उत्पादक 72 हजार किसानों के खाते में 57 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि एक क्लिक पर ट्रांसफर की। सोमवार को शाजापुर में किसान महासम्मेलन होगा। इसमें 10 लाख 21 हजार किसानों के खाते में 1 हजार 669 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार ने किसानों को 2016-17 में बेचे गेहूं और 2017 में बेची धान के लिए प्रति क्विंटल 200 रुपए देने की योजना लागू की गई है।

इसके तहत वारासिवनी में मुख्यमंत्री ने किसानों के खातोें में राशि जमा करके योजना की शुरुआत की। कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि शाजापुर कार्यक्रम के लिए सभी पात्र किसानों के खाते और दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया गया है।

कोशिश यही है कि सभी किसानों के खातों में राशि पहुंच जाए। सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। मंडियों में मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण होगा।

Exit mobile version