Site icon Yashbharat.com

10 हजार रुपए से ज्यादा बिजली बिल वालों के कटेगें विद्युत कनेक्शन

bijli bill QR Code

bijli bill

Jabalpur news जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों ने अब सख्त रवैया अपनाया है, इसके लिए अब उन बकायादारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है जिनके बिजली बिल 10 हजार रुपए से ज्यादा है, उनके विद्युत कनेक्शन काटे जाएगें. अभी तक ऐसे 18 सौ बकायादार सामने आए है, जिन्हे नोटिस भी जारी किए गए है.

बताया गया है कि बकाया बिलों को वसूलने के लिए एमडी व्हीकिरण भोपाल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए फील्ड अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए गए है कि इस माह का टारगेट समय पर पूरा करे, जिन अधिकारियों ने राजस्व वसूली का टारगेट पूरा नहीं किया तो उन्हे विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, इस आदेश के बाद जबलपुर संभाग में अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं. इसके लिए सिटी सर्किल के पांच संभागों की अलग अलग सूची तैयार की गई है, सभी संभाग अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए गए है कि जितने भी बड़े बकायादार है, उन्हे नोटिस दिया जाए,इसके बाद भी राशि जमा नहीं की जाती है तो तत्काल कनेक्शन काट दिए जाए.

इसके अलावा जिन प्रकरणों में विजिलेंस ने कार्रवाई कर बिलिंग की है उन प्रकरणों में राशि जमा कराने में तेजी लाई जाए, संभागवार तैयार की गई सूची की सर्किल स्तर पर मानिटरिंग की जा रही है. अधिकारियों की माने तो एचटी कनेक्शनों की भी सूची तैयार की गई है,जिसमें 20 हजार रुपए से ज्यादा के बकायादारों को राशि जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया, नोटिस जारी होने के दो दिन में यदि राशि जमा नहीं की गई तो विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएगें

Exit mobile version