छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर; केंद्र सरकार की अनुमति के बाद होगा 10 वीं 12 वीं में जनरल प्रमोशन

भोपाल (yashbharat)। कोरोना के कारण मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन होने के कारण बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं रद कर दी हैं और पहली से आठवीं तक के बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है। इस संबंध में विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं।

वहीं, दसवीं व बारहवीं परीक्षा के संबंध में विभाग केंद्र सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहा है। विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी का कहना है कि अभी सीबीएसई के निर्णय का भी इंतजार कर रहे हैं। अगर मप्र बोर्ड के दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा तो आगे उन्हें कॉलेजों में एडमिशन में समस्या होगी। ज्ञात हो कि सीबीएसई बोर्ड में भी दसवीं व बारहवीं और प्रवेश परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।

जहां शिक्षाविदें का भी कहना है कि दसवीं व बारहवीं में जनरल प्रमोशन देना सही नहीं होगा, क्योंकि आगे एडमिशन और नौकरी में समस्या होगी। वहीं बोर्ड परीक्षार्थी भी जनरल प्रमोशन नहीं चाहते हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक जनरल प्रमोशन होगा कोरोना के कारण प्रदेश भर में पांचवीं व आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर यह निर्देश दिए हैं कि 20 मार्च के बाद से दोनों कक्षाओं की आगामी परीक्षाओं को निरस्त किया जाता है। साथ ही अब बच्चों की दोबारा परीक्षा नहीं होगी।

 

Exit mobile version