Site icon Yashbharat.com

10 जुलाई को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति का मेष राशि में मिलन, इन राशियों पर होगा प्रभाव

13 10 2020 sun mars and earth 20201013 8315

10 जुलाई को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति का मेष राशि में मिलन होगा। इन दो ग्रहों के युति से कुछ राशि वालों के जीवन में शुभ समय की शुरुआत होगी। उन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। जानिए किन राशियों को शुभ समय शुरू होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर बृहस्पति और चंद्रमा का अच्छा प्रभाव रहेगा। इस दौरान सभी गतिविधियों में सुधार नजर आएगा। व्यापारियों के जीवन में सफलता का दौर शुरू होगा। इस समय शांत दिमाग रखकर सभी काम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के अच्छे समय की शुरुआत होगी। खूब आर्थिक लाभ होगा। कमाई के नए रास्ते मिलेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग मिलेगा। रिलेशनशिप से जुड़ी टेंशन दूर हो सकती है। अध्ययनरत छात्रों की मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि

आप लोगों के लिए समय बहुत ही शुभ है। अटके हुए काम बनेंगे। अगर किसी धार्मिक कार्य से जुड़े हैं, तो सफलता मिलेगी। बच्चे आपको घरेलू कामकाज को निपटाने में मदद करेंगे। प्यार और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे।

Exit mobile version