Site icon Yashbharat.com

10वीं के छात्रों की विषयवार रुचि जानने मोबाइल ऐप पर एप्टीट्यूड टेस्ट

455691914

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं में पढ़ने वाले करीब साढ़े 11 लाख विद्यार्थियों का गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट लेगा। इसके जरिये छात्रों की विषयवार रुचि जानी जाएगी। इससे यह पता चलेगा कि 11वीं में कौन सा विषय लेना उचित रहेगा या छात्र किस क्षेत्र में कॅरियर बनाए।

इसके लिए शिक्षक के साथ छात्रों को भी मोबाइल लेकर स्कूल आने को कहा गया है, जिससे सभी छात्र टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। मोबाइल ऐप के जरिए यह टेस्ट 16 और 17 फरवरी को होगा। टेस्ट के जरिए छात्रों की रुचि की पहचान कर 11वीं में पाठ्यक्रम व कॅरियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए श्याम ची आई फाउंडेशन (चेन्नई) और माशिमं ने मिलकर एक एमपी कॅरियर मित्र एेप तैयार कर सभी स्कूलों को लिंक कर लिया है।

टेस्ट के बाद छात्रों व अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की जाएगी जिसमें समझाया जाएगा कि 11वीं में छात्र कौन सा विषय लेकर आगे पढ़ाई करें। इस मामले में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय नीरज दुबे का कहना है कि पहली बार मोबाइल के जरिए टेस्ट लिया जा रहा है।

15 मिनट में 160 प्रश्न करने होंगे हल

हर छात्र को 15 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। टेस्ट देने के बाद तुरंत एनालिसिस भी कर लिया जाएगा। इसमें हर विषय से संबंधित लॉजिकल प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें छात्रों की अभिरुचि को विषयवार परखा जाएगा।

Exit mobile version