Site icon Yashbharat.com

1 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी इंदिरा गांधी समाजसेवा सम्मान की राशि

neta 2

भोपाल । मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अनुपूरक बजट में कुछ नई घोषणाएं कर सकती है। इंदिरा गांधी समाजसेवा सम्मान की राशि एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी। किन्नरों के कल्याण के लिए ट्रांसजेंडर पुनर्वास बोर्ड भी बनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के मुताबिक ट्रांसजेंडर समाज के पुनर्वास और कल्याण कार्यो के लिए बोर्ड गठित किया जाएगा। वहीं, इंदौर के समीप महू स्थित डॉ. आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर पर शोध किया जाएगा।

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएसएसआर) ने इस दो वर्षीय शोध का चयन पोस्ट डॉक्टरेट फेलोशिप के लिए किया है। विवि की कुलपति प्रो. आशा शुक्ला के नेतृत्व में डॉ. अस्मिता राजुरकर यह शोध करेंगी। इसमें ट्रांस जेंडर्स या थर्ड जेंडर्स को समाज की मुख्यधारा में लाकर उनकी स्वीकारोक्ति पर शोध किया जाएगा।

Exit mobile version