Site icon Yashbharat.com

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों का होगा टीकाकरण, जानें क्या आपको लग सकेगी वैक्सीन

images 3

नई दिल्ली: पहली मार्च से साठ साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. साथ ही 45 साल से ऊपर के किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण भी किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘टीकाकरण की सुविधा दस हजार सरकारी और 20 हजार प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी. टीकाकरण सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में किया जाएगा.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त आशय का निर्णय किया गया ।

 

 

 

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा टीकाकरण

बता दें कि सरकार की योजना पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण को लागू करना है. भारत में कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत के साथ ही फ्रंटलाइन डॉक्टर्स को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई थी क्योंकि वे मरीजों की सेवा में लगे थे जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य को ज्यादा खतरा था.

 

Exit mobile version