katniमध्यप्रदेश

दो मोटर साइकिल की  टक्कर में घायल 04 घायल डायल-112 ने पहुँचाया अस्पताल

दो मोटर साइकिल की  टक्कर में घायल 04 घायल डायल-112 ने पहुँचाया अस्पता

कटनी जिले के थाना उमरियापान क्षेत्र अंतर्गत प्रमोद ढाबा के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 04 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 26.02.2026 को दोपहर 02:20 बजे प्राप्त हुई, जिसमें तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता बताई गई।

सूचना प्राप्त होते ही थाना उमरियापान में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि कोदूलाल दाहिया एवं पायलट इन्द्रराज पौराणिक ने घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि दो मोटर साइकिलों की टक्कर में 04 व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हैं।

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से तत्काल शासकीय अस्पताल उमरियापान पहुँचाकर भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार प्रारंभ किया गया।

डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के कारण घायलों को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

Back to top button