₹13.4 लाख बनाम ₹13.5 लाख: मामूली बढ़ोतरी पर भारी टैक्स का झटका
₹13.4 लाख बनाम ₹13.5 लाख: मामूली बढ़ोतरी पर भारी टैक्स का झटका
tax
₹13.4 लाख बनाम ₹13.5 लाख: मामूली बढ़ोतरी पर भारी टैक्स का झटका, नए टैक्स सिस्टम में 12 लाख रुपए तक की इनकम पर टैक्स शून्य रहता है, लेकिन 12 लाख से ऊपर की आय पर टैक्स कैलकुलेशन शुरू हो जाता है। खास बात यह है कि 13.4 लाख रुपए की सैलरी पर मार्जिनल रिलीफ मिलती है, लेकिन सिर्फ 10,000 रुपए ज्यादा, यानी 13.5 लाख पर यह राहत नहीं मिलती।
₹13.4 लाख बनाम ₹13.5 लाख: मामूली बढ़ोतरी पर भारी टैक्स का झटका
मार्जिनल रिलीफ का मकसद यह है कि आपकी अतिरिक्त आय पर टैक्स, उस अतिरिक्त कमाई से ज्यादा न हो। उदाहरण के लिए, 13.4 लाख की इनकम पर टैक्स ₹69,750 बनता है, लेकिन राहत के बाद इसे ₹65,000 तक सीमित कर दिया जाता है। वहीं, 13.5 लाख पर टैक्स ₹71,250 बनता है, जो अतिरिक्त कमाई से कम नहीं, इसलिए कोई राहत नहीं मिलती।
टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मिडिल क्लास के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच है, जो अचानक बढ़े टैक्स बोझ से बचाता है। इसलिए सैलरी बढ़ोतरी के साथ टैक्स प्लानिंग करते समय इनकम, स्लैब और मार्जिनल रिलीफ नियमों को समझना बेहद जरूरी है। ₹13.4 लाख बनाम ₹13.5 लाख: मामूली बढ़ोतरी पर भारी टैक्स का झटका