Site icon Yashbharat.com

VIDEO-राम जानकी संस्था ने बिखेरे भक्ति के रंग, होली शिवरात्रि का एक साथ नजारा

IMG 20180307 WA0046

https://youtu.be/NH7J6_Rd86c

कटनी। राम जानकी संस्था ने वर्ष का पहला उत्सव शिवरात्रि व होली एक साथ उत्साह के साथ राहूलबाग मे मनाया।

इस अवसर पर सदस्यों को नए पदभार सौपे गए । राम जानकी संस्था की सन्स्थाप व संरक्षक शशि अग्रवाल के साथ साथ सभी पदाधिकारियों ने  वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम ें  कई प्रकार की वेशभूषा और नृत्य प्रस्तुत किये गए।

जिसमे होली, रास लीला व मसाने की राख से  होली, अघोरी नृत्य, शिव बारात आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। अंत मे ठंडाई तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

राम जानकी संस्था एक धार्मिक संस्था है।

इस वर्ष का यह प्रथम कार्यक्रम राहुलबाग मे BOD मैम्बर्स का सम्मान समारोह तथा नए मैम्बर्स का स्वागत समारोह के साथ हुआ।

इसी श्रंखला मे होली व शिवरात्रि को एक नए रूप मे मनाया गया।

आकर्षण का केन्द्र रहे अघोरी नृत्य

आकर्षण का केन्द्र रहे अघोरी नृत्यमसाने की होली के रूप मे व लठमार होली तथा शिव बारात ने सभी का मन मोह लिया।

संस्था की पायल जेतवानी ने बताया कि इस संस्था  का उद्देश्य सभी धर्मो को आगे लाकर भगवान के प्रति भक्ति और संस्कार बढ़ाना है।

भागदौड के जीवन मे भक्ति पीछे  ना छूट जाए यही सभी सदस्यो की सोच है। करीब 40BOD मैम्बर और दो सौ सदस्य जनो ने मिल कर समारोह की शोभा बढाई।

कोरियोग्राफर प्रीती परोहा ने इस कार्यक्रम में कलाकारों को सिखाने में अहम भूमिका निभाई ।

 

Exit mobile version