Site icon Yashbharat.com

होली में पड़ोसियों की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल चार लड़कों ने जमकर लड़की को पीटा

wp 1617171866232

जबलपुर । लार्डगंज थाना अंतर्गत होली के दिन पड़ोसियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की को उसके ही पड़ोसियों ने रात में लगातार मारपीट करते हुए उसकी आंख नाक और सर पर संघातिक चोटें पहुंचाई,जिसके चलते लड़की को सबसे अधिक खून बह जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई है मामला तब प्रकाश में जब घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

होली के दिन आखिर हुआ क्या?
लार्डगंज थाना अंतर्गत रवि कुरील नामक शिकायतकर्ता ने थाने में बताया कि वह संजय नगर यादव कॉलोनी का रहने वाला है। mr-4 रोड पर एक चाय की दुकान चलाता है। 29 मार्च को 1:45 बजे पड़ोस में रहने वाला विनय चक्रवर्ती अपने दोस्त सुधीर विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा को बुलाकर होली खेल रहा था और लगातार गाली गलौच कर रहे थे ,जब गाली गलौज करने से मना किया गया और तो चारों एक साथ गंदी गंदी गालियां देने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए ,जब लड़की प्रांजल ने गाली देने से मना किया तो सुदेश विश्वकर्मा नीचे डंडा चलाने लगे जिसके बाद रवि की लड़की प्रांजल को दाएं तरफ माथे में सिर मे चोट आ गई जिससे लगातार खून बहने लगा कुछ लोगों ने जब बीच बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा ,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है वीडियो में
घटना से संबंधित जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें बालकनी में खड़े होकर युवक लगातार डंडा चलाता दिख रहा है वही नीचे कुछ युवक लगातार गाली दे रहे हैं व लड़की के सर से खून बहता दिख रहा है और यह घटना का वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है।

Exit mobile version